देवघर, अगस्त 11 -- राजकीय श्रावणी मेला 2026 कई मायनों में खास है। श्रावणी मेला में आधुनिक तकनीकों के उपयोग के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुख-सुविधा का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस कड़ी में श्रद्धालुओं के भक्तिमय मनोरंजन को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा लेजर शो का आयोजन मेला क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में किया जा रहा है। ताकि श्रद्धालुओं को एक बेहतर अनुभूति बाबाधाम देवघर में प्राप्त हो सके। इस कड़ी में शिवगंगा सरोवर और जालसार पार्क तालाब में वाटर प्रोजक्टर द्वारा लेजर शो का आयोजन किया जा रहा है। जहां बाबा मंदिर से जुड़े इतिहास के साथ-साथ बाबा मंदिर, शिवलिंग की स्थापना और देवघर से जुड़े इतिहास को दर्शाया जा रहा है। इस औलोकीक लेजर शॉ का प्रसारण श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक का केन्द्र बना हुआ है। जिसका आनंद संध्या बेला में देवघर आनेवाले देवतु...