एटा, अप्रैल 13 -- एटा। शहर के प्रमुख तिराहों-चौराहों और स्मारकों में लगी महापुरुषों की प्रतिमाएं अब भव्य स्वरूप में नजर आएंगी। नगर पालिका ने इन स्मारकों और स्थलों के सौंदर्यीकरण और उन्हें आधुनिक लेजर लाइटों से जगमग करने की योजना तैयार की है। पालिका की इस पहल से न केवल महापुरुषों के प्रति सम्मान प्रकट होगा, बल्कि शहर की सुंदरता में इजाफा होगा।नगर पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता के अनुसार घंटाघर को आकर्षक हिडन लेजर लाइटों से जगमग किया जा चुका है। इसके अलावा अब घंटाघर में लाल रंग के अलावा अन्य कई रंग की लाइटें लगाई जाएगी। जिससे इस शानदार स्मारक की ओर भी सुंदता बढ़ेगी। इसके साथ ही घंटाघर के अंदर लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के इर्द-गिर्द दीवारों पर उनके जीवन संबंधित घटनाओं एवं जीवन से जुड़ी रात में चमकने वाली एलईडी तस्वीरें भी लगाई जाएगी...