देहरादून, जनवरी 20 -- देहरादून। वेल्हम गर्ल्स स्कूल के ऑडियो-विजुअल सेंटर में विश्वप्रसिद्ध लेखिका जेन ऑस्टेन की 250वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेन ऑस्टेन के साहित्य, उनके कालजयी पात्रों और समकालीन प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान 'एक्सप्लोरिंग ऑस्टेंस वर्ल्ड' विषय पर पैनल चर्चा, जेन ऑस्टेन के पात्रों और विषयों पर संवाद, आधुनिक संदर्भ में उनके लेखन पर आधारित रचनात्मक लेखन गतिविधियाँ तथा जेन ऑस्टेन के जीवन एवं कृतियों पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।आयोजन में विद्यार्थियों, शिक्षकों और साहित्य प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जेन ऑस्टेन के साहित्यिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों को आज के सामाजिक संदर्भ में प्रासंगिक बताया। इस दौरान मुख्य अ...