बांदा, दिसम्बर 8 -- बांदा। ड्रीम्स ऑफ लाइफ फाउंडेशन की संस्थापिका मंतशा को आगामी 20 दिसंबर को केशव कल्चर साहित्यिक संस्था की तरफ से डॉक्टरेट की मानद उपाधि शिरोमणि सम्मान से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम में कई साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता आदि मौजूद रहेंगे। समाजसेवी अमित सेठ भोलू ने बताया कि साहित्यकार मंतशा का चयन उनकी साहित्यिक प्रतिभा और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान पर किया गया है। उन्हें इसके पहले भारत रत्न अटल सम्मान, विश्वभूषण सम्मान, रवींद्रनाथ टैगोर देशभक्ति सम्मान, नारी शक्ति सम्मान, कबीर कोहिनूर सम्मान मिल चुका है। समाजसेवी चंद्रमौली भारद्वाज, अरुणेश सिंह, डा. मनोज कुमार, डा. रीमा आर्या, डा.संगीता सिंह ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...