बिहारशरीफ, मार्च 2 -- नगरनौसा के महमदपुर गांव की निवासी है अंशिता फोटो : अंशिता-अतिथियों से डॉक्टर की उपाधि ग्रहण करतीं अंशिता सिन्हा। नगरनौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी मंजू रानी व जनार्दन प्रसाद की पुत्री लेखिका अंशिता सिन्हा को डाक्टर (विद्या वाचस्पति) की मानद उपाधि से विभूषित किया गया। उन्हें यह सम्मान काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलसचिव इंद्रजीत तिवारी एवं कोषपाल पवन कुमार सिंह ने प्रदान किया। रांची में आयोजित इस कार्यक्रम में सेंट जेवियर कॉलेज के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. कमल कुमार बोस, वरिष्ठ साहित्यकार अनिता रश्मि, प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, डॉ. श्याम कुंवर भारती, मधुमिता साहा के साथ-साथ देश भर से आये कई साहित्यिकार मौजूद थे। यह प्रतिष्ठित शैक्षणिक सम्मान किसी क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि एवं सामाजिक प्रभाव के...