मऊ, मई 5 -- मऊ, संवाददाता। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा एसोसिएशन की जनपद इकाई के चुनाव के लिए बैठक का आयोजन किया गया। चुनाव प्रक्रिया जनपद के वरिष्ठतम लेखाकार अच्छेलाल ग्राम्य विकास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वसम्मति से ​संरक्षक अच्छेलाल लेखाकार ग्राम्य विकास, ​अध्यक्ष राधा मोहन यादव लेखाकार वित्तीय परामर्शदाता जिला पंचायत और ​मंत्री अरूण कुमार राम लेखाकार समाज कल्याण/ग्राम्य विकास को चुना गया। इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयन्त कुमार सिंह लेखाकार ग्राम्य विकास, ​उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता लेखाकार जिला विद्यालय निरीक्षक, ​संयुक्त मंत्री सुनील कुमार यादव लेखाकार ग्राम्य विकास, ​कोषाध्यक्ष आसिफ कमाल अंसारी लेखाकार बेसिक शिक्षा, ​कार्यकारिणी सदस्य दिवाकर विश्वकर्मा, अनिल कुमार सोनकर एवं अखि...