हरदोई, अप्रैल 26 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा एसोसिएशन (उपासा) शाखा हरदोई की बैठक रविवार को ट्रीट गार्डन (शहीद उद्यान) में हुई। अध्यक्षता वरिष्ठ लेखाकार महेंद्र कुमार मिश्र ने की। बैठक में संगठन को सशक्त बनाने और सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन हुआ। संरक्षक पद पर श्रवण कुमार मिश्रा राही और सलभ गुप्ता को चुना गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी महेंद्र कुमार मिश्र को सौंपी गई। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में रामेंद्र कुमार कश्यप, उपाध्यक्ष पद पर विनोद यादव और सचिन रस्तोगी को चयनित किया गया। महामंत्री पद पर अनिल कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गई, जबकि संयुक्त मंत्री के रूप में विमलेश कुमार मिश्र और कोषाध्यक्ष के पद पर अंबुज बाजपेई को चुना गया।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई...