बरेली, मई 16 -- बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को मंडलीय लेखाधिकारी कार्यालय पहुंच कर मांगें रखीं। इस दौरान मांडलिक मंत्री केसी पटेल ने कहा कि दमखोदा ब्लॉक के सभी 39 शिक्षकों के स्वीकृत चयन वेतन मान डाक में पहुंच चुके है। सभी शेष लिस्ट को प्राप्त कर ले जिससे शेष सभी के नाम इस माह के इनपुट में 100 प्रतिशत सम्मिलित हो जाए। इस मौके पर जिलामंत्री बलवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज गंगवार, असजद रज़ा, सौरभ गंगवार, मोर किशोर मौर्य, अनिल कुमार, विजेन्द्र गुर्जर व प्रसून गंगवार समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...