बरेली, मार्च 18 -- बरेली। लेखाधिकारी कार्यालय पर एक शिक्षिका का सत्र 2024-25 में जीपीएफ बढ़ने की जगह कम करने का आरोप यूटा के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने लगाया है। उनका कहना है इस तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। बताया कि एक शिक्षिका नें जब सत्र 24-25 की अपनी जीपीएफ की लेखा पर्ची को 23-24 की लेखा पर्ची से मिलान किया तो अंतर देखकर स्तब्ध रह गई। शिक्षिका की सत्र 23-24 की लेखा पर्ची में क्लोजिंग बैलेंस 1904866 था, जिसे सत्र 24-25 की लेखा पर्ची में ओपनिंग बैलेंस 1904866 की जगह 190485 दिखाकर क्लोजिंग बैलेन्स दिखाकर सत्र 24-25 में टोटल क्लोज़िंग बैलेंस लगभग 1800000 कम 304681 दिखाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.