रिषिकेष, जून 8 -- प्रदेश में कार्यरत कोषागारों के लेखाकारों की वेतन विसंगति दूर करने पर कोषागार कर्मचारी यूनियन ने खुशी जताई है। इसके लिए उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को सम्मानित किया। रविवार को हिमालय होटल में कोषागार कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में यूनियन पदाधिकारियों द्वारा पूर्व वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को सम्मानित किया गया। कोषागार कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद थपलियाल ने कहा कि पूर्व मंत्री के प्रयासों से ही कोषागारों के लेखाकारों की वेतन विसंगति दूर हो पाई हैं। पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वह जब से राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में आए हैं, तब से आम जनमानस की समस्याओं का समाधान करने का लगातार प्रयास करते रहते हैं। अपने संपूर्ण राजनीतिक जीवन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.