मैनपुरी, जनवरी 4 -- अधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद एक वरासत प्रकरण का समय से निस्तारण न करने पर एसडीएम ने लेखपाल से साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही तहसीलदार को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसडीएम संध्या शर्मा ने आलीपुर पट्टी के लेखपाल अनुराग कुमार को जारी स्पष्टीकरण पत्र में कहा कि समीक्षा बैठकों में उच्चाधिकारियों द्वारा आय, जाति, मूल निवास सहित अन्य प्रमाण पत्रों व वरासत मामलों को लंबित न रखने के निर्देश दिए जाते हैं। साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी दिशा-निर्देश प्रसारित किए जाते हैं। इसके बावजूद संबंधित वरासत प्रकरण लंबे समय से लंबित है। एसडीएम ने इसे कर्तव्यों के प्रति उदासीनता मानते हुए लेखपाल से साक्ष्यों सहित अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...