हरदोई, मई 28 -- हरदोई। अवैध कब्जा हटाने से नाराज ग्रामीण ने लेखपाल से मारपीट कर धमकाते हुए नक्शा फाड़ दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। तहसील सदर के राजस्व क्षेत्र सिकरोहरी में तैनात लेखपाल आकाश गिरी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह बुधवार को गांव सिकरहना में शासकीय कार्य कर रहे थे। आरोप लगाया कि 20 मई को एसडीएम सदर के आदेश पर गांव के राजवीर पाण्डेय को पट्टे की जमीन से अवैध कब्जे को बेदखल कर दिया गया। आरोप है कि अवैध पट्टे की कब्जा हटाने की रंजिश मानते हुए आरोपी राजवीर पाण्डेय ने बीती 27 मई को गांव में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य के दौरान उसे गालियां देते हुए मारपीट की। यह भी पढ़ें- भूमि पर कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व टीम से अभद्रता, मुकदमा इस दौरान सरकारी नक्शे को फाड़ दिया। पुलिस ने आरोप...