लेखपाल संघ शाहबाद को मिला नया कार्यवाहक मंत्री
रामपुर, मई 16 -- शाहबाद। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा तहसील शाहबाद की बैठक शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष राहुल कुमार ने की। बैठक में तहसील मंत्री रमण कुमार के स्थानांतरण पर चर्चा की गई। उनके तहसील स्वार जाने से तहसील मंत्री का पद रिक्त हो गया था। इस पर उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से अनुज बिष्ट को कार्यवाहक तहसील मंत्री मनोनीत करने का निर्णय लिया। बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने निर्णय का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर किए। इस दौरान संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- इंद्रमणि बने अध्यक्ष, आशुतोष महामंत्री इस मौके पर तौकीर अहमद, मोहम्मद सालिग, मनोज यादव, गौरव कुमार, विनेश चौधरी, अनुभव वशिष्ठ आदि रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.