गोंडा, सितम्बर 20 -- मनकापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ मनकापुर के अध्यक्ष स्वामीनाथ शुक्ल व मंत्री राम पूजन सिंह यादव ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के  मुख्य सचिव को सम्बोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम उदित पवार को सौंपा है। मांगे शनिवार को लेखपाल संगठन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर नाराजगी जताते हुए ज्ञापन दिया है। आरोप लगाया है कि परिषद व शासन स्तर से प्रभावी कार्यवाही न होने से लेखपाल परेशान है। जबकि लेखपाल राजस्व प्रशासन की आधारशिला होते हुए  निरंतर बढते कार्यभार, संसाधनों के अभाव, लंबित पदोन्नत, वेतन विसंगति, अतिरिक्त कार्यभार, अवकाश के दिनो में भी लगातार शोषणकारी ड्यूटी किये जाने सहित तमाम समस्याओं का सामना कर रहे है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: लेखपालों की लंबित मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी, 22 सितंबर से कार्य बहिष्कार की चेता...