पीलीभीत, मार्च 15 -- पीलीभीत/पूरनपुर। शनिवार को उप्र लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपे गए। ज्ञापन में कहा गया कि गत बर्ष अक्टूबर में लेखपाल संघ ने डीएम के साथ हुई बैठक के दौरान समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा था। इसके बावजूद अभी तक कार्यवृत्त जारी नहीं किया गया। पांचों ही तहीसीलों में धरना कार्यक्रम रहे।लेखपालों को निस्तारित की जाने वाली समस्याओं की जानकारी नहीं लग पा रही है। बाकि शासनादेश के मुताबिक15 दिन में कर्मचारी संगठनों की मांगे पूरी करने के लिए आदेशित किया गया है। शासनादेश का अनुपालन न किए जाने से लेखपालों में नाराजगी है। उन्होंने कार्यवृत्त जारी करने की मांग की है। इस दौरान अध्यक्ष शिशुपाल सिंह,आकांक्षा राजपूत, हरजिंदर सिंह, राहुल गौड़ और शहवाज वली आदि लेखपाल मौजूद रहे। एससीपी, बकाया दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.