हरदोई, जनवरी 2 -- हरदोई। उप्र लेखपाल संघ ने प्रशासनिक व कार्यगत समस्याओं पर चर्चा कर उपजिलाधिकारी सदर को ज्ञापन सौंपा। संघ पदाधिकारियों ने एसडीएम से सभी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई। लेखपालों ने तहसील व न्यायालयों में निजी व्यक्तियों से कार्य कराए जाने को शासनादेश का उल्लंघन बताते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की। ज्ञापन में निलंबित लेखपाल गुंजन दीक्षित व संगीत वाजपेयी को शीघ्र बहाल करने तथा पराली प्रकरण में लेखपाल अनिल कुमार पर चल रही विभागीय कार्रवाई समाप्त करने की मांग की गई। संघ ने तर्क दिया कि अन्य तहसीलों में ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं हो रही है। जिलाध्यक्ष ने लेखपालों को विभिन्न पटलो से संबद्ध किए जाने पर आपत्ति जताते हुए इसे शासनादेश के विपरीत बताया गया। संघ ने कहा कि एक लेखपाल पर पहले से ह...