अमरोहा, फरवरी 1 -- तहसील परिसर में लेखपाल संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक के उपरांत लेखपालों ने मांगपत्र एसडीएम विभा श्रीवास्तव को सौपा। शनिवार को तहसील सभागार में लेखपाल संघ की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। यहां तहसील अध्यक्ष ने कहा कि शासकीय कार्यों के दौरान प्रभारी निरीक्षक धनौरा व बछरायूं द्वारा पुलिस बल उपलब्ध नहीं कराया जाता तथा 24 घंटे पूर्व सूचना देने की शर्त रखी जाती है, जिससे कार्य प्रभावित होते हैं। कृषि निवेश तकनीकी कार्य लेखपालों द्वारा ईमानदारी से किया जा रहा है इसके बावजूद कुछ किसान उन पर झूठे आरोप लगाते हैं। जिसे लेखपाल मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। बैठक के बाद संघ पदाधिकारियों ने एसडीएम विभा श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। ज्ञापन पर मनोज कुमार, सुमित क...