चंदौली, जुलाई 28 -- सकलडीहा। सकलडीहा तहसील सभागार में रविवार की देर शाम उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की एक मंडलीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन करने की घोषणा की। इस मौके पर प्रदेश स्तरीय संगठन के लोगों का मालाफूल पहनाकर स्वागत किया गया। प्रदेश महामंत्री राहुल पटेल ने कहा कि अब अनुनय-विनय का समय समाप्त हो गया है। लेखपाल संघ की कई मांगें वर्षों से लंबित हैं, लेकिन सरकार उन पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लेखपाल ही सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति और जरूरतमंदों तक पहुंचाते हैं और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करते हैं।उन्होंने यह भी पढ़ें- एसीपी, वेतन विसंगति, कार्यभार को लेकर भड़के लेखपाल आरोप लगाया कि सरकार लेखपालों के हितों की अनदेखी कर रही है। संघ की मुख्य मांगों में अंत...