एटा, अप्रैल 13 -- अलीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रविवार को अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कैंप कार्यालय पर जन चौपाल लगायी। चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं। अधिकांश समस्याओं का विधायक ने निस्तारण कराया। कार्यालय पर आए लोगों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया। चौपाल में विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि जिला मुख्यालय 52 किलोमीटर दूर है। ग्रामीण वहां नहीं जा पाते। उन्होंने कहा लोगों को परेशानी न हो। लोगों की समस्याओं का निस्तारण तहसील मुख्यालय पर ही करने का पूरा प्रयास करते हैं। अधिकतर समस्याएं दूर हो जाती हैं। उन्होंने कहा प्रदेश की सरकार ने चौपाल के माध्यम से समस्याओं के समाधान की व्यवस्था की है। लोगों के समाधान हो रहे हैं। विधायक ने बताया कि अधिकतर समस्याएं खेती से संबंधित आती हैं। जिनका निस्तारण एसडीएम, तहसी...