जौनपुर, मई 19 -- जौनपुर, संवाददाता। आगामी लेखपाल मुख्य परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में आयोजित होगी। जनपद में परीक्षा के लिए 21 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा संचालन के लिए 21 जोनल मजिस्ट्रेट, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट, पांच आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट, 21 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 10 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। यह भी पढ़ें- दस केन्द्रों पर 3408 अभ्यर्थी देंगे लेखपाल परीक्षा बताया कि परीक्षा में कुल 9696 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों ...