लेखपाल मुख्य परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई
गाज़ियाबाद, मई 19 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए मंगलवार को जिला मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी (नगर) विकास कश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में होगी। जनपद में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 11 से 12 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और सेन्ट्रल सुपरिटेंडेंट तैनात किए गए हैं। यह भी पढ़ें- लेखपाल भर्ती एवं बीएड प्रवेश परीक्षाएं निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.