फिरोजाबाद, मई 20 -- उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा गुरुवार को जिले के 15 केंद्रों पर लेखपाल भर्ती परीक्षा होगी। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होने वाली इस परीक्षा में 6288 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी क्रम में बुधवार को डीएम ने शहर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा शहर के सीएल जैन कॉलेज, दाऊदयाल बालिका इंटर कॉलेज, दाऊ दयाल महिला पीजी कॉलेज, एमजी बालिका इंटर कॉलेज, एमजी महिला पीजी कॉलेज, एसआरके इंटर कॉलेज, एसआरके पीजी कॉलेज, गोपीनाथ इंटर कॉलेज और शिकोहाबाद के नरायन इंटर कॉलेज, नरायन महाविद्यालय और पालीवाल डिग्री कॉलेज को सेंटर बनाया है। यह भी पढ़ें- जिले में 20 केंद्रों पर लेखपाल परीक्षा आज, 850...