लखनऊ, मई 19 -- रेल प्रशासन की ओर से लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा के अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए गोरखपुर-लखनऊ जं.-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर एवं लखनऊ जं. से 21 मई को किया जाएगा। गोरखपुर से 00.30 बजे चलकर खलीलाबाद से 01.10 बजे, बस्ती से 01.38 बजे, बभनान से 02.03 बजे, मनकापुर से 02.35 बजे, गोंडा से 03.10 बजे, करनैलगंज से 03.38 बजे, बाराबंकी से 04.52 बजे तथा बादशाहनगर से 05.33 बजे छूटकर लखनऊ जं. 06.40 बजे पहुंचेगी। लखनऊ जं. से 18.15 बजे चलकर बादशाहनगर से 18.48 बजे, बाराबंकी से 19.32 बजे, करनैलगंज से 20.30 बजे, गोंडा से 21.00 बजे, मनकापुर से 21.26 बजे बभनान से 22.02 बजे, बस्ती से 22.33 बजे तथा खलीलाबाद से 23.00 बजे छूटकर गोरखपुर 23.55 बजे पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- 21 मई को बरेली से मथुरा को लेखपाल परीक्षा स्पेशल ट्रे...