जौनपुर, मई 11 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 21 मई को आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने की। बैठक में जनपद के विभागीय अधिकारियों के साथ परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। जनपद में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 10 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा प्रत्येक केंद्र पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती कर दी गई है। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और उनकी निग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.