मुजफ्फर नगर, मई 19 -- जिला पंचायत सभागार में सोमवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 21 मई को होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर समीक्षा बैठक हुई। एडीएम संजय सिंह की अध्यक्षता में परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा में सूचिता और अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आयोग जारी गाइडलाइंस का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में एडीएम संजय सिंह ने बताया कि 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलने वाली इस परीक्षा में जनपद के 15 केंद्रों पर कुल 7,008 अभ्यर्थी भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट परीक्षा की सुरक्षा और सुचारू संचालन के लिए 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 15 क...