बहराइच, फरवरी 17 -- बहराइच, संवाददाता। विशेश्वरगंज के शिवपुर बैरागी के फत्तेपुरवा में प्रस्तावित सीएचसी भवन की भूमि की पैमाइश को तीन दिन पूर्व लेखपाल कुलदीप तिवारी के साथ प्रधान प्रतिनिधि व अन्य हमलावरों ने बाइक की चाभी छीन ली। अभिलेख फाड़ दिए। धमकी दी कि अभिलेख की तरह लेखपाल को भी फाड़ देंगे। राजस्व लेखपाल ने उच्चाधिकारियों को जानकारी देकर सात नामजद सहित 27 के विरूद्ध संज्ञेय धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। विशेश्वरगंज थाने के फत्तेपुरवा में सीएचसी निर्माण होना है। राजस्व लेखपाल कुलदीप तिवारी अपने लेखपाल साथी नितिन द्विवेदी के साथ 15 फरवरी दोपहर एक बजे वहां पहुंचे तो वहां पहले से ही मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी सुशील कुमार मौजूद थे। जिस भूमि की पैमाइश होनी थी। उस पर अवैध निर्माण होते देख रोका गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.