शामली, जून 16 -- शामली। तहसील क्षेत्र के गांव लिसाढ़ निवासी एक किसान ने हल्का लेखपाल पर जमीन की पैमाइश एवं कब्जा दिलाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है। ग्राम लिसाढ़ निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी भूमि लिसाढ़ उत्तरी में स्थित है। उसका आरोप है कि उसकी करीब पांच बीघा भूमि कम पड़ रही है, जिसके संबंध में उसने गत 19 मई को डीएम को शिकायत देकर जमीन की पैमाइश एवं कब्जा दिलाने की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे और भूमि संबंधी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। आरोप है कि लेखपाल ने पहले उससे 10 हजार रुपये लिए और बाद में मौके पर पहुंचकर 500 रुपये और ले लिए। साथ ही प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर कराकर जल्द कार्य पूरा कराने की बात क...