कौशाम्बी, जून 9 -- तहसील सिराथू क्षेत्र के भदवां गांव निवासी एक किसान ने लेखपाल पर रिश्वत मांगने, मोबाइल फोन तोड़ने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना सैनी में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसान राम भवन पुत्र बैजनाथ का आरोप है कि वह अपनी जमीन से संबंधित अभिलेखों में पता दर्ज कराने के लिए तहसील सिराथू गया था। इस दौरान संबंधित लेखपाल ने कार्य कराने के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग की। किसान के अनुसार, लेखपाल को संदेह हुआ कि वह मोबाइल से वीडियो बना रहा है। इससे नाराज होकर लेखपाल ने उसका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इसके बाद लेखपाल और वहां मौजूद कुछ अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की तथा मारपीट भी की। किसी तरह वह वहां से निकलकर थाना सैनी पहुंचा और लिखित शिकायत दी। पुलि...