गाजीपुर, फरवरी 11 -- सैदपुर। नगर के तहसील परिसर में आय प्रमाणपत्र को लेकर लेखपाल और आवेदक पक्ष के बीच विवाद का मामला सामने आया है। डहन गांव निवासी रामजीत राम ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि हलका लेखपाल मानस मिश्र ने दो बार अधिक आय दर्शाने से आवेदन निरस्त हो गया। बुधवार को रामजीत के भतीजे विजय कुमार लेखपाल से मिलने पहुंचे, जहां कथित रूप से कहासुनी के बाद मारपीट और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया गया। अधिवक्ता मनोज कुमार ने भी अभद्रता का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। वहीं लेखपाल ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि गलत आय प्रमाणपत्र बनाने का दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें फंसाने का प्रयास किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...