फिरोजाबाद, मई 19 -- थाना क्षेत्र जसराना के अन्तर्गत आने वाले गांव में एक लेखपाल ने अपने घर में एक फेरी करने वाले युवक को बंधक बनाकर लाठी डंडों से पीटा। गांव खेरिया पटीकरा में वीरपाल पुत्र दीनदयाल जो अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए साइकिल से गांव गांवफेरी करता था। वहीं दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से सामान लेने के लिए बाजार जा रहा था तभी गांव के ही पड़ोस में रह रहे लेखपाल और उसके परिजन ने फेरी करने जा रहे वीरपाल को लाठी डंडों से पीटते हुए घसीटते हुए घर के अंदर ले गए। वहां परिवार के सभी लोगों ने बीरपाल के साथ मारपीट की एवं पेट्रोल डालकर आग लगाने की बात भी कही। चीख पुकार सुनकर वहां गाँव के लोग भी एकत्रित हो गए एवं इस घटना का वीडियो भी बना लिया और वायरल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...