मेरठ, जनवरी 4 -- सदर तहसील में तैनात लेखपाल पर उनकी पत्नी ने तीसरी शादी रचाने का आरोप लगाया है। शनिवार को पीड़िता ने डीएम और एसएसपी दफ्तर पहुंचकर लेखपाल पति और ससुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने शिकायत पत्र देकर बताया उनके पति लेखपाल रजनीश त्यागी, सदर तहसील में कार्यरत हैं और उनके पिता संजीव त्यागी सिंचाई विभाग हापुड़ में ऑपरेटर हैं। इनके खिलाफ मुरादनगर थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। रजनीश त्यागी जेल से जमानत पर बाहर आ चुके हैं। शिकायतकर्ता चंचल का आरोप है कि रजनीश त्यागी ने तीसरी शादी रचाई है। शनिवार को पीड़िता ने डीएम दफ्तर पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...