लेखपाल परीक्षा दोबारा कराने को निकाला कैंडल मार्च
प्रयागराज, जुलाई 8 -- प्रयागराज। लेखपाल परीक्षा दोबारा कराने, सभी भर्ती परीक्षाओं में प्रतीक्षा सूची जारी करने और यूपीएसआई समेत अन्य भर्तियों के स्कोर कार्ड जारी करने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने बुधवार को शिवाजी पार्क मम्फोर्डगंज से तिरंगा कैंडल मार्च निकाला जो फव्वारा चौराहा होते हुए त्रिपाठी चौराहे पर संपन्न हुआ। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के बैनर तले जुटे छात्रों ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध प्रक्रिया प्रत्येक अभ्यर्थी का अधिकार है। लेखपाल मुख्य परीक्षा में सामने आए कथित गंभीर प्रश्नों के कारण निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक होने पर पुनः परीक्षा कराने की आवश्यकता है। संयोजक पंकज पांडेय ने स्पष्ट किया कि यदि शासन एवं संबंधित आयोग अभ्यर्थियों की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.