बरेली, मई 21 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग गुरुवार को जिले के 37 केंद्रों पर लेखपाल मुख्य परीक्षा का आयोजन करेगा। परीक्षा 10 बजे से 12 बजे तक होगी। केंद्र में अभ्यर्थियों की एंट्री 45 मिनट पहले बंद हो जाएगी। 21 मई को जिले के 37 केंद्रों पर 16968 अभ्यर्थी लेखपाल परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए एंट्री सुबह आठ बजे से शुरू होगी। कड़ी तलाशी के बाद एंट्री 9:15 बजे बंद कर दी जाएगी। उसके बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए वैध प्रवेश पत्र और आईडी लाना अनिवार्य होगा। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- लेखपाल परीक्षा आज, 45 मिनट पहले बंद होगा प्रवेश अभ्यर्थियों की चेकिंग गंभीरता से करने का निर्देश दिया गया है। शासन ने रेलवे स्टेशनों एवं बस अड्डों पर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की स...