कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने सोमवार को कोड़र गांव के लेखपाल को निलंबित कर दिया। साथ ही कानून-गो को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। कोड़र में तैनात लेखपाल मान सिंह पर आरोप है कि उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप आईजीआरएस पर आई शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया। इसी लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही कानूनगो लव प्रसाद द्विवेदी को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापू...