आगरा, सितम्बर 30 -- उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्रान पर आठ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के लेखपाल अक्तूबर माह में आंदोलनरत रहेंगे। इसी कड़ी में तीन अक्तूबर को लेखपाल संपूर्ण समाधान दिवस का तहसीलों में बहिष्कार कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सीएम को संबोधित एसडीएम सदर को देंगे। थाना दिवस का भी बहिष्कार करेंगे। इसके चलते जनता को काफी दिक्कतें आएगी। इस संबंध में उप्र लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलेश रंजन राव परमार एवं प्रदेश महामंत्री राहुल पटेल ने पत्र जारी किया है। लेखपाल संघ के जिला मंत्री गगन कुशवाह एवं मीडिया प्रभारी डॉ.अश्विनी कुमार ने बताया तीन अक्तूबर को सभी लेखपाल संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना देकर सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपेंगे। यह भी पढ़ें- तीन अक्तूबर से क्रमिक आंदोलन करेंगे जिले के लेखपाल आठ अक्तूबर को ले...