उरई, अप्रैल 6 -- माधौगढ़, संवाददाता। ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल का सर्वे करने में लेखपाल मंगल कांत गोस्वामी पर गोलमाल करने का आरोप लगाते हुए जमरेही सानी, धमरेही के किसानों ने माधौगढ़-कुठौंद रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने लेखपाल पर कार्रवाई करने के साथ शीघ्र मुआवजा दिए जाने की मांग की। एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, गोहन एसओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने शीघ्र मुआवजा दिलाने और लेखपाल को हटाने का आश्वासन दिया तो इस पर जाम खुल गया।सोमवार दोपहर को लेखपाल मंगल कांत गोस्वामी की कार्य प्रणाली से नाराज जमरेही सानी व धमरेही के किसानों ने माधौगढ़-कुठौंद रोड पर जमरेही सानी के पास जाम लगा दिया। किसानों ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि लेखपाल मंगल कांत गोस्वामी कई वर्षों से जमे हैं। एक ही ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.