कन्नौज, मई 23 -- ​ठठिया। क्षेत्र के राजस्व ग्राम सरसई में तैनात लेखपाल तौसीफ रजा को फोन पर जान से मारने की धमकी देना और अभद्रता करना एक युवक को भारी पड़ गया। दरअसल, सहियापुर गांव के निवासी जदुनाथ का पट्टे की जमीन की पैमाइश को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में जदुनाथ ने 15 मई को लेखपाल को फोन कर गाली-गलौज की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। ​हैरानी की बात यह रही कि शनिवार को थाना समाधान दिवस के दौरान आरोपी जदुनाथ खुद एसडीएम राजेश कुमार के सामने पहुंच गया और लेखपाल पर ही पक्षपात व रिश्वत मांगने के झूठे आरोप लगाने लगा। जब एसडीएम ने इस मामले में लेखपाल से पूछताछ की, तो लेखपाल ने सबके सामने मोबाइल में रिकॉर्डेड धमकी की ऑडियो क्लिप सुना दी। ऑडियो सुनते ही आरोपी की पोल खुल गई। ​एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ल...