बहराइच, अप्रैल 29 -- बहराइच, संवाददाता।रानीपुर इलाके दहौरा इलाके में तैनात राजस्व लेखपाल से बेटी का कम आय का प्रमाण पत्र बनाए जाने को दवाब डाला गया। राजस्व लेखपाल ने ऐसा नही किया तो उसे जातिसूचक गालीगलौज कर धमकाया गया।पीड़ित ने पिता पुत्र को नामजद कर दलित उत्पीड़न व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। कैसरगंज थाने के मेदवापुर निवासी अनिल सरोज दहौरा इलाके में राजस्व लेखपाल के पद पर तैनात है। राजस्व लेखपाल का आरोप है कि दहौरा निवासी अखंड प्रताप सिंह पुत्र नर बहादुर सिंह ने अपनी बेटी की आय कम कर प्रमाण पत्र बनाने को कहा था। तथ्यों की जांच में आय अधिक पाए जाने पर नियमानुसार प्रमाण पत्र में आय कम दर्ज करने से इंकार पर अखंड प्रताप सिंह व उनके बेटे शिवम सिंह ने मोबाइल फोन पर जाति सूचक गालीगलौज कर जान से मार...