बागपत, मई 24 -- गल्हैता गांव जंगल में गत दिनों लेखपाल के साथ कुछ लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अभद्रता की थी, जिसके बाद लेखपाल ने थाना बिनौली पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर बिनौली राकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गत पांच अप्रैल को बड़ौत तहसील के लेखपाल मुकुल कुमार अपने अन्य कर्मचारियों के साथ गल्हैता गांव जंगल में अवैध खनन व जमीन की नपाई करने के लिए गए थे। इसी दौरान किनौनी मेरठ के कुछ लोगों ने लेखपाल सहित पूरी टीम को सरकारी कार्य करने से रोका ओर उनके साथ अभद्रता करते हुए धक्का मुक्की भी की। इस घटना के बाद लेखपाल ने थाना बिनौली पर मुकदमा दर्ज करा दिया था। रविवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों दिनेश, संगम और अमित निवासी किनौनी मेरठ को गल्हैता गांव ...