हरदोई, मई 9 -- हरदोई। सुरसा क्षेत्र में लेखपाल राजेश गुप्ता पर रिश्वत लेने का आरोप प्रथम दृष्टया सही साबित हुआ है। मामले में सुरसा थाना परिसर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हुआ था। मालूम हो कि गांव नेवादा मजरा बील निवासी मुकेश यादव ने आरोप लगाया है कि जमीन से जुड़े काम के नाम पर लेखपाल ने घूस मांगी। उसका नाम गलत दर्ज है। इसे अभिलेखों में ठीक कराने के लिए पांच हजार लेखपाल ने मांगे। इसका एक वीडियो भी वायरल किया गया है, जो 58 सेकेंड का है। इसमें एक व्यक्ति से कुछ कागज आदि का लेनदेन किया जा रहा है। उधर, लेखपाल राजेश गुप्ता ने कहा कि मुकेश यादव और उसके कुछ साथी ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर रहे थे। इसकी कई बार शिकायतें मिली थीं। इस पर राजस्व विभाग और पुलिस के जरिए कार्रवाई कराई गई थी। इसी से नाराज होकर मुकेश यादव रंजिश मा...