कुशीनगर, मई 20 -- सेवरही, हिन्दुस्तान संवाद। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के घघवा जगदीश निवासी राजकुमार यादव ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर हल्का लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने मामले की सक्षम अधिकारी से जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ता ने बताया है कि ग्रामसभा में नवीन परती, सड़क एवं आबादी के नाम से दर्ज अराजी है। उसमें गांव के एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर रखा है। ग्रामीण बाजार, स्कूल एवं आबादी के मध्य स्थित यह अराजी अति मूल्यवान है। हल्का लेखपाल अपने पद का दुरुपयोग कर लगातार अवैध कब्जाधारी को लाभ पहुंचा रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच सक्षम अधिकारी से कराने की मांग करते हुए अवगत कराया है कि जांच के समय जांच अधिकारी को संपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- किसान ने लेखपाल पर मारने पीटने का लगाया आ...