बरेली, फरवरी 11 -- बरेली। नेकपुर में निर्मित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र और ममता राजकीय मानसिक मंदित विद्यालय की जमीन की हाईकोर्ट के आदेश पर पैमाइश पूरी हो गई है। जिला स्तरीय कमेटी लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर इस प्रकरण का निस्तारण करेगी। संचित पटेल आदि ने यह दावा किया है कि इस इमारत के निर्माण में लगभग 1000 गज उनकी जमीन भी ले ली गई है। जिला स्तर पर निस्तारण न होने पर ये लोग हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने जिला स्तरीय कमेटी को निस्तारण का निर्देश दिया है। जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी चमन सिंह ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर कमेटी आगे का निर्णय लेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...