नोएडा, मई 15 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने 21 मई को 17 केंद्रों पर होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक ली। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक, स्ट्रैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट को समयानुसार तैयारी पूरी करने के आदेश दिए। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक आयोजित होगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के मानकों के अनुसार तैयारी पूरी करने के आदेश दिए। परीक्षा में 15 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। उन्होंने अफसरों को आदेश दिए कि परीक्षा में यदि किसी भी अधिकारी की लापरवाही संज्ञान में आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्हें केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं एवं सीसीटीवी कैमरे दुरस्त कराने के आदेश दिए। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्र के एं...