पीलीभीत, जून 27 -- पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर के रहने वाले जितेंद्र कुमार पुत्र रामचंद्र ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि गांव में खाद के गडढे और तालाब पर लेखपाल ने रुपए लेकर कब्जा करा दिया। कूड़ा डालने के स्थान पर शौचालय बनवा दिया गया। लेखपाल पर अवैध उगाही करने का आरोप भी लगाया गया है। जितेंद्र कुमार ने उच्चाधिकारी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- लेखपाल की डीएम से शिकायत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...