सोनभद्र, अगस्त 21 -- दुद्धी, हिंदुस्तान संवाद। अयोध्या जनपद के सोहावल तहसील में एंटी करप्शन टीम के माध्यम से लेखपाल उत्कर्ष दीप की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को दुद्धी तहसील के लेखपालों ने आक्रोश जताया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर सभी लेखपालों ने बांहों पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि अयोध्या के कैलपारा गांव में तैनात लेखपाल उत्कर्ष दीप को साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाया गया है। संघ का दावा है कि जमीन की पैमाइश से संबंधित फाइल में जबरन रुपये रखकर विजिलेंस/एंटी करप्शन टीम को बुलाया गया और द्वेषवश कार्रवाई कराई गई। यह भी पढ़ें- लेखपालों ने काली पट्टी बांध की कार्यवाही की मांग लेखपालों ने कहा कि इस कार्रवाई से प्रदेशभर के राज...