हरदोई, अप्रैल 25 -- सांडी। बगैर पुलिस के प्रधान के साथ पहुंचे लेखपाल की मौजूदगी में मारपीट में एक युवक जख्मी हो गया। युवक ने प्रधान और उनके पुत्र पर अपने समर्थक को लेखपाल की मिलीभगत से जमीन कब्जाने के प्रयास के दौरान मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाकर थाने पर तहरीर दी है। हल्का इंचार्ज अंकुर कुमार ने बताया कि बगैर पुलिस लिए लेखपाल मौके पर नापजोख को पहुंचे थे । इसमे मारपीट में घायल युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है । गांव अंटवा के पुरवा निवासी आलोक पुत्र सुखदेव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने खेत गाटा संख्या 296 में निर्माण करा रहा था। यह भी पढ़ें- लेखपाल और प्रधान की मौजूदगी में मारपीट में युवक जख्मी, मुकदमा दर्ज विपक्षी आश्विनी, शैलेन्द्र, राहुल, रोहित पुत्रगण रामपाल प्रधान मुलायम और उनके पुत्र उमाकांत की मौजूदगी में लेखपा...