मऊ, फरवरी 18 -- घोसी। तहसील अंतर्गत क्षेत्र के अमिला गांव निवासी प्रेमदान पुत्र स्व.सत्यदेव ने जिलाधिकारी से शिकायत कर वरासत दर्ज करने में हल्का लेखपाल और कानूनगो पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक ने शिकायत में कहा है कि ऑनलाइन वरासत आवेदन के बावजूद कानूनगो और लेखपाल ने जानबूझकर गलत कार्रवाई कर प्रार्थी के अधिकारों को प्रभावित किया। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने मामले की जांच उपजिलाधिकारी से कराकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...