बागपत, अगस्त 22 -- बागपत। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन और विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में थाना समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए तहसील पर धरना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लेखपाल संघ का आरोप है कि कई मामलों में शिकायत की वास्तविकता, शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि और लेखपाल के अधिकार क्षेत्र की पर्याप्त जांच किए बिना ट्रैप कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई से पहले शिकायत की सत्यता, शिकायतकर्ता की मंशा, रंजिश और संबंधित कार्य में लेखपाल के अधिकार क्षेत्र की जांच अनिवार्य की जानी चाहिए। संघ ने यह भी मांग की कि यदि किसी कर्मचारी को झूठी शिकायत या षड्यंत्र के जरिए फंसाने का प्रयास साबित होता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। संघ ने ...