बांदा, अगस्त 22 -- बांदा/पैलानी, संवाददाता। लेखपाल संघ ने शनिवार को अयोध्या के लेखपाल के साथ हुई घटना को लेकर थाना समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अयोध्या की तहसील सोहावल में कार्यरत लेखपाल उत्कर्षदीप को एंटी करप्शन एवं विजिलेंस टीम द्वारा 20 अगस्त को ट्रैप किए जाने की निंदा की। तहसील अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी की अध्यक्षता में सुबह 10 से शाम चार बजे तक धरना चला। लेखपालों ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की कार्रवाई पर सवाल उठाए और इसे गलत बताया। कहा कि प्रदेश में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा गलत, अनुचित, फर्जी और दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- लेखपालों की भूमिका की बिना जांच किए हो रही ट्रैप कार्रवाई उन्होंने ऐसी कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इस प्रदर्शन में तहसील मंत्री एकेश ...