आजमगढ़, अक्टूबर 3 -- आजमगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को जिले में लेखपालों ने तहसीलों पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कर किया। उन्होंने तहसीलों पर धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, शनिवार को स्थानीय तहसील में लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों ने वेतन विसंगति, लंबित पदोन्नति, अंतर्मडलीय स्थानांतरण, भत्ता वृद्धि, विभागीय परीक्षा परिणाम घोषित करने और लेखपाल पद को तकनीकी पद का दर्जा दिए जाने सहित कई महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि लेखपालों से मूल राजस्व कार्यों के अतिरिक्त विभिन्न विभागीय और गैर राजस्व कार्य भी कराए जा रहे हैं, जिसस...